सोनभद्र, नवम्बर 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्टांप और शुल्क पंजीयन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि खनन हादसे के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीएम हाउस पर मौजूद पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। परिजनों को सांत्वना देते समय वे भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार केसाथ है। उन्हें हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सभी मदों से 20 लाख तक की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर भी इसकी जांच कराई जाएगी कि जह...