सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी चुंगी पास से खनन से भरे डंपर ने सपा विधायक आशु मलिक की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनके साथ कार में चालक व गनर भी सवार था। वहीं, चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पता लगने पर कई समर्थक भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप लगाया कि रोजाना यहां से खनन से भरे ट्रक निकलते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना है। पूर्व में भी हादसे हुए हैं। सहारनपुर देहात विधानसभा से आशु मलिक सपा विधायक हैं। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, विधायक आशु मलिक गनर और चालक के साथ गाजियाबाद से लौट रहे थे। वह बेहट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर कोतवाली क्षेत्र में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.