जमुई, दिसम्बर 5 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा स्थित श्री कृष्ण गोशाला साल 2023 में अपने पुनर्जीवन के बाद इस नई पारी में गोशाला समिति के पहरुए गोवंश एवं गोशाला दोनों की वृद्धि-समृद्धि के लिए नित नए सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम, मेला या महोत्सव का आयोजन करते देखे जा रहे हैं। गोशाला समिति के समर्पित सिपाहियों द्वारा गो-प्रेमियों को ऐसी सुखद स्थिति का आनंद भी उस स्थिति में दिया जा रहा है जब गोशाला की आमद व खर्च के बीच बड़ा फासला होने से गोशाला के रोजमर्रा के खर्च की भी भरपाई नहीं हो पा रही है। बहरहाल,कार्यक्रमों की झड़ी-कड़ी के क्रम में ही समिति द्वारा गुरुवार की संध्या गऊओं हेतु गुड़-चना आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोप्रेमी दाताओं के अर्थ-दान की बदौलत पहली बार हुए गुड़-चना आहार कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गोशाला समिति क...