सराईकेला, जनवरी 29 -- सरायकेला।प्रशिक्षु आईएएस सह अंचलाधिकारी राजनगर रजत कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग तथा राजनगर थाना की टीम ने बुधवार को राजनगर थानांतर्गत सरजामडीह, बंदोदीह तथा चंदनखिरी में औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में टीम ने 2 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर तथा 12400 सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया। उधर, खनन विभाग की टीम ने भी ईचागढ़ थाना अंतर्गत सेरेंगडीह में निरीक्षण के दौरान लगभग 3500 सीएफटी अवैध पत्थर भंडारण को जब्त किया। खनन विभाग के पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि दोनों गाड़ियों तथा अवैध भंडारणों के विरुद्ध न्यायालय के समक्ष शिकायतवाद दायर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.