नवादा, जनवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवैध खनन को लेकर खनन विभाग द्वारा जिले में पिछले एक वर्ष में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी है। 2025 में 01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक की एक वर्ष की अवधि में विभाग द्वारा विभिन्न मदों में कुल पांच करोड़ 96 लाख 77 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान विभाग द्वारा एक लाख 44 सौ तीन सीएफटी अवैध खनिजों यथा बालू, गिट्टी व मिट्टी जब्त किया गया। इनमें 42 हजार 684 सीएफटी बालू, 61 हजार 979 सीएफटी पत्थर व 100 सीएफटी मिट्टी शामिल हैं। इस दौरान विभाग कुल 468 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अवैध बालू के खनन, परिवहन व भंडारण मामले में 383 वाहन जब्त किये गये। जबकि पत्थर के अवैध खनन व परिवहन से जुड़े मामले में 84 वाहन जब्त किये गये। वहीं अवैध मिट्टी खनन के आरोप में एक वाहन जब्त किया गया। एक वर्ष में 16 सौ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.