बोकारो, अप्रैल 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर शनिवार को दांतू -खेतको मार्ग पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कसमार थाना क्षेत्र के सोनहर के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसे विधिवत जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू,थाना प्रभारी पेटरवार राजू कुमार मुंडा एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.