फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने गुरुवार को चांदपुर गांव, छांयसा, पाली क्रेशर जोन और यमुना नदी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों की जांच की और अवैध खनन की स्थिति का आकलन किया। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध खनन की कोई गतिविधि नहीं पाई गई। खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना ई-रवाना बिल के खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग टीम लगातार जिले की सड़कों और राजमार्गों पर मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। विभाग के अधिकारी दिन-रात गश्त कर रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.