आगरा, फरवरी 10 -- एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान खनन विभाग की टीम के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार आठ फरवरी की रात खनन निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ यमुना किनारे गश्त कर रहे थे तभी गिट्टी से भरा डंपर दिखा। टीम के रोकने के इशारे के बावजूद चालक वाहन लेकर भागता रहा। लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसने पर पकड़ा गया। पूछताछ में चालक ने वाहन के कागज न होने की बात कबूल की और बताया कि उसे वाहन मालिक दीपू सिसौदिया ने चेकिंग से बचने के निर्देश दिए थे। टीम डंपर को थाना ले जा रही थी तभी स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर सवार कुछ लोग पहुंचे और खुद को आशु सिसौदिया व दीपू सिसौदिया बताते हुए गाड़ी छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने टीम को धमकाया और रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.