लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में मिट्टी खनन की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व खनन की सूचना देने वाले युवक में कहासुनी हो गई। युवक ने पुलिस कर्मी से अभद्रता कर दी। पुलिस ने खनन में लगे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। सीजर की रिपोर्ट खनन इंस्पेक्टर को दी गई। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सदर के एक गांव मे अवैध मिटटी खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके पर ट्रैक्टर से खेत में करहा लगाया जा रहा था। उसी करहे से मिट्टी घर में डालकर पटाई की जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। तब तक वहां सूचना देने वाला भी पहुंच गया। वह वीडियो बना रहा था। सूचना देने वाले युवक ने पुलिसकर्मी पर रुपये लेकर खनन कराने का आरोप लगाया। साथ ही अभद्रता भी की। इसपर पुलिस से उसकी कहासुनी हुई। सूचनाकर्ता युवक ने सिपाही का कॉलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.