आगरा, दिसम्बर 15 -- थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बसई भदोरिया के जंगल क्षेत्र में खनन करने से रोकने पर दबंग माफिया ने महिला वन कर्मी से अभद्रता कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गए। वन कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिल कुमार वन रक्षक पिढौरा ने थाना बसई अरेला में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि राजकुमार और रामसेवक निवासी बसई भदोरिया क्षेत्र के आरक्षित जंगल से अवैध मिट्टी ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया। खनन माफिया लड़ाई-झगड़ा पर आमदा हो गए। गाली गलौज की। महिला वनकर्मी से अभद्रता करने लगे। मौके से रामबरन पुत्र रामसेवक ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग गया। बताया गया है कि आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग की टीम किसी तरह जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.