बरेली, फरवरी 8 -- फरीदपुर/भुता। भुता के मल्लपुर गांव के पास खनन माफिया के तीव्र रफ्तार डंपर ने ईंटों से भरी ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में जा गिरी। हादसे में ट्राली से उछलकर गिरे मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायल मजदूरों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मजदूर का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुटी है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए खनन को रोके जाने की मांग की है। थाना भुता क्षेत्र रविवार की सुबह में करीब 9 बजे मल्लपुर के एक भट्टे पर काम करने वाले मजदूर कुंवरपाल, ट्रैक्टर चालक राजपाल और मजदूर राजेश भट्टे की ईट उतार कर भट्टे की ओर मल्लपुर ...