चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे खनन के दौरान पत्थर खदान धंसकने से तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। मलबे में दो पोकलैंड व एक डंपर दब जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे तीनों मजूदरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को रेफर होने के बाद सतना ले जाया गया है। गोंडा पहाड़ में महेश प्रसाद जायसवाल की पत्थर खदान है। बुधवार की देर रात खदान में खनन चल रहा था। बताते हैं कि खदान में ब्लास्टिंग भी की गई। इसके बाद करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से गिरे मलबे के साथ खदान धंसक गई। पूरा मलबा नीचे की ओर आ गिरा। खदान में मौजूद मजदूर 40 वर्षीय साढू व उसका भाई 35 वर्षीय छोटू निवासी करारी मजरा गोंडा के अलावा पोकलैंड चालक 40 वर्षीय सुदामा यादव मलबे में दब गए। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.