सहारनपुर, सितम्बर 21 -- बेहट क्षेत्र से हो रहे खनन के अवैध परिवहन को लेकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाकर 11 वाहनों को बिना प्रपत्रों के पकड़ा है, इसके अलावा अधिकारियों की रेकी कर व्हाट्स ग्रुप पर लोकेशन देने वाले 5 खनन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस व प्रशासन की इस कार्यवाही से खनन तस्करों ने हड़कंप मचा है। जनपद में अवैध खनन व अवैध परिवहन को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी की बड़ी कारवाई के बाद शुक्रवार की रात एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह ने खनन का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग अलग जगहों से 11 वाहनों को पकड़ा है। मौके पर कोई भी चालक वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका जिसके बाद पकड़े गए सभी वाहनों को कोतवाली बेहट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा प्रशासनिक टीम ने अधिकारियों की रेकी कर व्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.