रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक शिवकुमार अग्रवाल ने कहा है कि खनन उद्योग उत्तराखंड के आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड के कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवकुमार अग्रवाल ने वर्तमान में प्रदेश की मिनरल पॉलिसी को लेकर की जा रही आलोचनाओं को निराधार बताया। कहा कि अपने 35 वर्षों के उत्तराखंड के व्यावसायिक अनुभव में यह पहली बार है, जब विगत डेढ़ वर्ष में खनन से राज्य सरकार को चार गुना अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि खनन से होने वाला राजस्व 300 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा। कहा कि उन्हें कुल 60 वर्षों का व्यावसायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.