चाईबासा, सितम्बर 3 -- चाईबासा। दुर्गेश खत्री को चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर खत्री समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। चाईबासा ने आमला टोला स्थित डॉक्टर एक्स-रे में आयोजित कार्यक्रम मे खत्री सम्मेलन के जूली खत्री ने कहा कि दुर्गेश खत्री ने हमारे समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने चाईबासा चैंबर जैसे बड़े संस्थान में उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर आसीन होकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर नरेश कुमार खत्री, जूली खत्री, राम नारायण खत्री, अभिषेक खत्री, सदाशिव खत्री आदि उपस्थित थे। यह जानकारी रूपेश खत्री ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...