मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- वन्य जीव संरक्षण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को पर्यावरण इकोलॉजिकल उत्थान समिति द्वारा टीएमयू में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य थीम मानव वन्य जीव सह-अस्तित्व रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में 20 मिनट की वन्य जंतु डॉक्युमेंट्री दिखाई गई। समिति के सभी पदाधिकारी को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। डॉक्टर विशेष गुप्ता द्वारा बताया कि वन्य जंतु व पेड़ पौधों का मानव जीवन से जुड़े रहने का जो पुराने जमाने में लॉजिक था वह धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है, जिस कारण वन्य जंतु हिंसक व वह समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। अध्यक्षता डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन, डीन व मुख्य अतिथि, डॉक्टर विशेष गुप्ता, शिक्षाविद् व पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्वारा की गई। उपाध्यक्ष हरि बल्लभ देवरानी, रेखा बिष्ट, डॉक्ट...