नई दिल्ली, जनवरी 9 -- भाभी जी घर पर हैं पर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के रूप में लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के फैंस अब फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे।कब रिलीज हो रही फिल्म? जी स्टूडियो ऑफिशियल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।किसने डायरेक्ट की है भाभी जी घर पर हैं फिल्म भाभी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन को शशांक बाली ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को जी...