नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- मोंथा तूफान के कमजोर पड़ने के बाद भी इसका असर उत्तर भारत में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम के करवट लेने की वजह से ठंड का असर भी दिखने लगा है। आने वाले समय में ठंड में इजाफा होने के संकेत मिल गए हैं। उत्तर भारत में बारिश की वजह से पारा लगातार लुढ़क रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लोग धूप के दर्शन करने को तरस गए हैं।कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन मौसम इसी तरह बना रह कता है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा सुबह-शाम कोहरा भी बड़ सकता है। फिलहाल बादल छाए रहेंगे। 1 नवंबर को धूप निकल सकती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.