आगरा, अगस्त 18 -- कालिंदी विहार 100 फुटा रोड के किनारे बना बुद्धा पार्क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इसे विकसित करने के लिए खर्च किया गया बजट समय बीतने के साथ मिट्टी में मिल गया है। पार्क में जगह -जगह जंगली झाड़ियां उग आई हैं। ये पार्क अब बियावान जंगल में बदल चुका है। रात के वक्त पार्क में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। आसपास के लोग यहां पर जाने में भी डरते हैं। संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पार्क की अनदेखी पर नाराजगी जताई। कहा कि पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे पार्क की सुंदरता बढ़ेगी। लोगों को घूमने फिरने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। कुछ दशक पहले शहर को कूड़े की समस्या से निजात दिलवाने के लिए वर्ष 2007 कालिंदी विहार इलाके में खत्ता घर का निर्माण किया गया था। नगर निगम की टीम पूरे शहर का कूड़...