मेरठ, जनवरी 1 -- रोहटा। त्रिवेणी समूह की खतौली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने बताया कि मिल द्वारा 26 दिसंबर तक खरीद किए गए गन्ने का मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के सभी किसानों से कहा कि बेसिक कोटे बढ़ाने के लिए अपना समस्त गन्ना चीनी मिल को ही आपूर्ति करें। मिट्टी के उत्तम स्वास्थ्य व कीट की रोकथाम के लिए ट्राइकोडर्मा एवं बेवरिया बेसियाना का उपयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...