शाहजहांपुर, मार्च 11 -- डिजिटल खतौनी में रियल टाइम रिकॉर्ड को ऑनलाइन फीड होने पर बाबुओं की गलती की वजह से भूमि विवाद बढ़ गए हैं। जिससे आए दिन किसानों को परेशान होना पड़ता है। मामले की जानकारी के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने समस्या को मुख्यमंत्री से मिलकर बताई। विधायक अरविंद सिंह ने पत्र देते हुए बताया कि, खतौनी में सभी हिस्सेदारों के अंश निर्धारण में गलत तरीके से फीड कर दिया गया है। जिस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या होती है। समस्याओं के निपटान के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगवाने की बात कही है। विधायक की बात पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...