नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थी और कईयों को लगा था कि पंत का करियर लगभग खत्म हो गया है। हालांकि पंत ने कुछ महीने के अंदर ही वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया। ऋषभ पंत भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के अहम सदस्य हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से एक अलग पहचान भी बनाई है। इस बीच भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने ऋषभ पंत के शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया है, जहां पर ऋषभ पंत गेंदबाजों से उन्हें तेज गेंदबाजी और शरीर पर गेंद करने के लिए कहते थे। ऋषभ पंत ने 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए हैं। ऋषभ पंत अपनी आक्रमक बल्लेबाजी की वजह से विपक्षी पर भारी पड़ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.