बिजनौर, अगस्त 17 -- गंगा नदी का जलस्तर घट गया है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 219.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से करीब 90 सेंटीमीटर नीचे है। फिलहाल गंगा में 1 लाख 17 हजार 511 क्यूसेक पानी बह रहा है। भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार से शनिवार सुबह 1 लाख 18 हजार 333 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक जलस्तर में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं है। मध्य गंगा बैराज के एक्सईन बृजेश मौर्य ने बताया कि कई दिनों से गंगा का जलस्तर घट रहा है। इसके बावजूद लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। साथ ही, मौसम और जलस्तर से जुड़ी विभागीय सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.