मथुरा, अगस्त 4 -- जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से मात्र 50 सेमी नीचे बह रह रही है। इसके चलते दिल्ली से होने वाले पानी डिस्चार्ज की अपेक्षा यहां गोकुल बैराज से आगरा की ओर ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अभी तक खतरे की स्थिति थमी हुई है। यमुना नदी में दिल्ली के ओखला बैराज से लगातार बड़ी तादात में पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। यहां शनिवार शाम सात बजे 19 हजार 864 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा था, जो 24 घंटे बाद आज रविवार शाम को सात बजे 29 हजार 412 क्यूसेक हो गया है। वहीं गोकुल बैराज से शनिवार शाम सात बजे 15702 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था। इसे ओखला से पानी डिस्चार्ज बढ़ने के बाद बढ़ाकर 24 घंटे बाद रविवार शाम सात बजे 19 हजार 393 क्यूसेक कर दिया गया है। वहीं यमुना के अप स्ट्रीम में ताजेवाला बांध से पानी का डिस्चार्ज 24 घंटे बाद...