बेगुसराय, अगस्त 2 -- बीहट। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इलाहाबाद, बनारस, मुंगेर, कहलगांव की भांति हाथीदह में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर हाथीदह में शनिवार की सुबह गंगा खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इस सप्ताह हरेक दिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। गुरूवार को हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से 59 सेमी नीचे बह रही थी। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.