बागपत, अगस्त 11 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से बागपत में यमुना के साथ हिंडन नदी खतरे के निशान पर पहुंची हुई है। रविवार को यमुना नदी का जलस्तर तो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया, लेकिन अब हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हिंडन का पानी किसानों की फसलों में घुसने लगा है, जिससे किसानों की नींद उड़ चली है। वहीं, रविवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी प्रतिघंटे छोड़ा गया। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक हो गया है। पानी के स्टॉक को कम करने के लिए यमुना और हिंडन नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यमुना नदी में लगातर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते दो दिन पहले यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.