बेगुसराय, अगस्त 6 -- बीहट। हाथीदह में बुधवार की सुबह गंगा खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही थी। हाथीदह की भांति ही गंगा बक्सर, मुंगेर व कहलगांव में भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि बुधवार की सुबह इलाहाबाद तथा बनारस में गंगा के जलस्तर में कमी के संकेत मिले हैं। यह जानकारी केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने दी। बताया कि हाथीदह में मंगलवार की सुबह छह बजे गंगा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, बूढ़ी गंडक तथा कोशी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.