अयोध्या, अगस्त 6 -- अयोध्या, संवाददाता। गिरिजा, शारदा और सरयू बैराज से 3 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार की शाम से जलस्तर और तेजी से बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों को रात बिताने का निर्देश है। मंगलवार दोपहर बाद से सरयू का जलस्तर लाल निशान को पार कर बढ़ता चला जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 92.730 मीटर खतरे का निशान है लेकिन शाम को खबर लिखने तक जलस्तर 92.770 मीटर था जो धीरे- धीरे और बढ़ रहा था। जिला प्रशासन ने नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.