विकासनगर, जुलाई 29 -- यमुना और टोंस के ऊपरी कैचमेंट एरिया (अधिग्रहण क्षेत्र) में लगातार हो रही बारिश का असर पर दोनों नदियों के जल स्तर पर दिखाई देने लगा है। यमुना उफान पर होने के साथ ही खतरे के निशान को छू रही है, जबकि टौंस नदी का जलस्तर पर भी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गावों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही इन दिनों नदी किनारे जाने से मना किया जा रहा है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर 455.37 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे का निशान भी है। हालांकि डाकपत्थर बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है, बावजूद इसके लगातार हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने कालसी के हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भूड़ समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.