प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के उफान पर आने के बाद अब यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे के मुकाबले शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 116 सेंटीमीटर बढ़ा। यहां जलस्तर 84.70 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर पर है। ऐसे में यमुना खतरे के निशान पर पहुंच चुकी हैं। वहीं फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 146 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, 84.68 मीटर पर रिकार्ड किया गया। वहीं छतनाग गगा का जलस्तर 84.05 मीटर पहुंच गया, यहां बीते 24 घंटे में 113 सेमी की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.