विकासनगर, जून 28 -- यमुना और टोंस के ऊपरी कैचमेंट एरिया (अधिग्रहण क्षेत्र) में लगातार हो रही बारिश का असर पर दोनों नदियों के जल स्तर पर दिखाई देने लगा है। यमुना उफान पर होने के साथ ही खतरे के निशान को छू रही है, जबकि टौंस नदी का जलस्तर पर भी खतरे के निशान से कुछ ही नीचे है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गावों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही इन दिनों नदी किनारे जाने से मना किया जा रहा है। शनिवार को यमुना का जलस्तर 455.37 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे का निशान भी है। हालांकि डाकपत्थर बैराज से 650 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, बावजूद इसके लगातार हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर पर बढ़ने पर प्रशासन ने कालसी के हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भ...