बाराबंकी, अगस्त 1 -- बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार की सुबह आठ बजे खतरे के निशान के करीब पहुंचकर फिलहाल स्थिर हो गया। पानी अभी खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा है। जलस्तर में बढ़ोत्तरी न होने से तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली। नेपाल ने पानी नहीं छोड़ा तो तटवर्ती क्षेत्रों के हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि अभी भी रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन चौकन्ना है। उधर नदी का जलस्तर लाल निशान के करीब पहंुचने की खबर पर बाढ़ पीड़ितों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने घरों में ऊंचे स्थानों पर गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखना शुरू कर दिया है। सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार सरयू नदी का जल स्तर चेतावनी लेबल पार कर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे पहंुचकर सुबह 8 बजे से स्थिर हो गया है। उपजिलाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.