बिजनौर, जुलाई 5 -- बिजनौर। जिले से होकर बहनें वाली गंगा नदी लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को गंगा बैराज पर जलस्तर 219.70 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान 220 मीटर से महज 30 सेंटीमीटर नीचे है। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बैराज के डाउनस्ट्रीम में गंगा नदी का बहाव 1,11,824 क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है। तेज रफ्तार से बढ़ते जलस्तर ने सिंचाई विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग की टीमें बैराज पर 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। शुक्रवार को गंगा में 1,11, 824 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया। जबकि गुरूवार की रात को यही जलस्तर 88,386 क्यूसेक दर्ज किया गया था। इसके साथ ही शुक्रवार को गंगा का लेवल 219. 70 मीटर तक पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से मात्र 30 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.