विकासनगर, सितम्बर 14 -- लगातार हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर एक बार फिर तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता को बढ़ाने लगा है। रविवार को जल स्तर 455.22 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से मात्र 15 सेमी कम है। जबकि टौंस का जल स्तर पर 644 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी स्तर से 1.60 मीटर अधिक है। जल स्तर के बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अभी कोई खतरा नहीं है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। रविवार सुबह यमुना का जल स्तर 455.22 मीटर पर दर्ज गया जो खतरे का निशान भी है। बीते तीन दिनों से लगातार यमुना के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। लेकिन तटवर्ती बस्तियों से टकरा रही यमुना की लहरें लोगों में दहशत पैदा कर रही हैं। ऊपरी कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण जल स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.