गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। राप्ती का जलस्तर 36 घंटे में जहां एक मीटर तो रोहिन का जलस्तर दो मीटर से अधिक बढ़ा है। ऐसी ही रफ्तार रही तो 48 घंटे में दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती हैं। वहीं सरयू नदी का जलस्तर तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि 36 घंटे में 4 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। राप्ती खतरे का जलस्तर सोमवार को सुबह खतरे के निशान से 2.14 मीटर नीचे था। वहीं मंगलवार को शाम 4 बजे बर्डघाट में राप्ती खतरे के निशान से सिर्फ 1.17 मीटर नीचे है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन सोमवार की सुबह खतरे के निशान से 2.61 मीटर नीचे बह रही थी जो मंगलवार की शाम 4 बजे सिर्फ 39 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 11 सेंटीमीटर कम है जबकि तुर्तीपार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.