बलिया, अगस्त 27 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गायघाट गेज पर सोमवार की रात गंगा खतरा बिंदु को पार कर गईं। नदी अब तेजी से मीडियम फ्लड की ओर बढ़ रही है। बढ़ाव की रफ्तार देखकर बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ गयी हैं। जलस्तर में इसी प्रकार बढ़ाव बना रहा तो बाढ़ का पानी अगले दो-तीन दिनों मे दर्जनों बस्तियों में प्रवेश कर जाएगा और क्षेत्र की तीस हजार से अधिक की आबादी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस सीजन में यह तीसरा मौका है जब गंगा खतरा बिंदु से ऊपर बह रही हैं। गायघाट गेज पर मंगलवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 58.070 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में चार सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है। आगे इसकी रफ्तार में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर सोमवार की रात को ही खतरा बिंदु (57.615) मीटर को पार कर गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.