चंदौली, सितम्बर 11 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह बढ़ने के साथ ही शाम को थम गया। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब भी बाढ़ का संकट कम नहीं हुआ है। चहनियां और धानापुर ब्लाक के किनारे के गांवों की करीब और सिवान में पानी पहुचंने से दुश्वारियां कम नहीं हुई है। बढ़ाव कम हुआ है लेकिन अभी बाढ़ की चिंता से ग्रामीण परेशान है। बुधवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु 71.26 मीटर से सिर्फ 43 सेमी नीचे है। जबकि चेतावनी बिंदु 70.26 से 60 सेमी उपर बह रहा है। शाम छह बजे तक जलस्तर 70.83 मीटर दर्ज किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तटवर्ती इलाकों में तो अगस्त महीने के पहले सप्ताह में आई बाढ़ से खेती को काफी नुकसान पहुंचा था। जो कुछ बचा था वह दूसरी बार आई बाढ़ में नष्ट हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.