प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ खतरा भी बढ़ गया है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी ने प्रशासनिक अफसरों के हाथ पांव फूला दिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी पीछे से 10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में प्रतिदिन एक मीटर की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई तो निश्चित तौर पर जलस्तर अब तक की सभी सीमा रेखा पार करेगा और बड़े पैमाने पर आम नागरिक प्रभावित होंगे। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। कलक्ट्रेट के संगम सभागार में ऊपर की ओर बनाए गए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। इच्छुक लोग प्रशासनिक मदद के लिए 0532-2641577, 0532-2641578, 1077 फोन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.