वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम को स्थिर हो गया। इससे पहले दिन में हो रहे बढ़ाव से चार नए गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उधर प्रयागराज में गंगा और यमुना के भी स्थिर होने से केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि बुधवार से जलस्तर में घटाव शुरू हो जाएगा। रात आठ बजे राजघाट गेज पर बहाव खतरा निशान से करीब आधा मीटर नीचे 70.77 मीटर पर था। यहां चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरा निशान 71.262 मीटर पर है। इससे पहले दिन में वृद्धि जारी रहने से गंगा और गोमती के तटवर्ती चार और गांव बाढ़ से घिर गए। इनमें सदर तहसील का पिपरी, कुकुढ़ा, बर्थराकला और हरिहरपुर शामिल हैं। यहां की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। रामेश्वर मठ सहित भागवत महाविद्यालय के पीछे होते हुए जगन्नाथ गली में करीब चार फीट जलभराव हो गया। नगवा में लोग अपने सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.