प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- पृथ्वीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शादी में शामिल होकर एक बाइक से घर लौट रहे दो युवक और एक किशोर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर छैवा पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। बाइक खड्ड में चली गई। किशोर की मौत हो गई और दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। भदोही निवासी मनोज दुबे का 17 वर्षीय बेटा विपिन दुबे अपने साथियों 22 वर्षीय आकाश दुबे पुत्र चंद्रशेखर दुबे व 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र सुशील कुमार के साथ एक बाइक से शादी में गया था। शनिवार सुबह तीनों घर लौट रहे थे। बाइक कृष्ण कुमार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब चार बजे उनकी बाइक छैवा पुल के पास पहुंची तो कृष्ण कुमार को झपकी आ गई और बाइक पुल के पहले खड्ड में चली गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी अजी...