झांसी, मई 24 -- झांसी। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रगोली के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े मिक्सर में घुस गई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव रगोली निवासी कान्हा व धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार को किसी काम से गुरसराय गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर को दोनों बाइक से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही रगोली मोड़ पर पहुंचे, तभी वहां पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच बालू की वजह से बाइक स्लिप कर गई और सीधे वहां खड़े मिक्सर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। क्षेत्रवासियों ने आर...