गुमला, जनवरी 28 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पालकोट रोड स्थित डुमरडीह के समीप खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकरा जाने से स्कूटी सवार राजू राम, उसका तीन वर्षीय पुत्र आशीष और सात वर्षीय पुत्र प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार राजू राम अक्सर शराब के नशे में रहता था। जिसे लेकर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी नशे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई थी। पत्नी की तलाश में राजू अपने दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से निकले थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.