मऊ, फरवरी 2 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह अहिरानी कट के पास खड़े ट्रक में गाय लदी मैजिक ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही 25 वर्षीय चालक और लदी गिर नस्ल की 70 हजार कीमती गाय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि गाय को वहीं पास में जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनवा दिया। साथ ही खड़े ट्रक को सड़क से दूर हटवाया। बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुसौती निवासी 25 वर्षीय आशुतोष यादव उर्फ भगवान पुत्र अक्षय कुमार दो दिन पहले ली गई नई मैजिक पर दोहरीघाट की तरफ से गाय लादकर ले जा रहा था। अभी वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी कट ब्रह्म बाबा के मंदिर के समीप पहुंचा था।तभी एक खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। मैजिक...