सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के मस्जिद के पास गुरुवार की सुबह एक स्कूटी सवार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी पत्नी व बच्चे को हल्की चोट आईं। उन्हें सीएचसी बेंवा से घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के परसा डिवाइस गांव निवासी मकसूद आलम (50) पुत्र मकबूल आलम अपनी पत्नी सालेहा खातून और दो बच्चों के साथ स्कूटी से भड़रिया की तरफ रिश्तेदारी में जा रहा था। अभी वह मिश्रौलिया मस्जिद के पास पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.