संभल, दिसम्बर 5 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां रोड पर रायपुर गांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे बिना रिफ्लेक्टर खड़े ई-रिक्शा में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे दो अन्य वाहन भी टकरा गए, जिससे कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सब्जी से भरा एक ई-रिक्शा आदमपुर से संभल मंडी की ओर जा रहा था। ठंड अधिक होने के कारण रायपुर गांव के पास पहुंचकर चालक सड़क किनारे आग जलाकर ठंडी से बच रहा था। ई-रिक्शा पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण पीछे से आई बोलेरो पिकअप उसे देख नहीं सकी और सीधे उसमें जा भिड़ी। बोलेरो से टक्कर के तत्काल बाद पीछे से आ रहा आलू से लदा कैंटर बोलेरो से टकरा गया, जबकि संभल की ओर से आ रहा एक और कैंटर भी अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.