अल्मोड़ा, मार्च 6 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली का रंग चढ़ने लगा है। गुरुवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान नंदादेवी मंदिर परिसर में महिलाओं ने होली गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं होली के साथ स्वांग रचकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'होली आई रे बहार, नंदा मैय्या तेरे भवन में, 'जल कैसे भरूं जमुना गहरी, 'अवधपुरी होली खेलन आए मां अंजनि के द्वार जैसी होली प्रस्तुत कर धूम मचाई। यहां समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, बिमला बोरा, लक्की वर्मा, गीता आर्या, किरन साह, सुधा पंत, माया वर्मा, प्रेमा बिष्ट, मोहनी कनवाल, गीता पांडे, दीपा भंडारी, हरीता नेगी, गीता बिष्ट, गंगा पांडे, निर्मला जोशी,...