मुरादाबाद, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए खड़ी एवं बैकुंठी कांवड़ से जल लाकर अभिषेक करने के लिए सभी कांवड़िये एवं हरिद्वार के लिए रवाना हो गये। केवल वही श्रद्धालु बचे हैं जो 12 एव 13 तारीख में निजी वाहन से जल लेने हरिद्वार जाएंगे अथवा ब्रजघाट से जल लाकर शिव का अभिषेक करेंगे। यह सभी 14 फरवरी की शाम तक वापस आकर रात में ही अभिषेक करेंगे। 13 फरवरी तक पोशाकों के ऑर्डर भी अभी दुकानदारों के पास आए हुए हैं। पंद्रह फरवरी की महाशिवरात्रि है। इस पर श्रद्धालु हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। वहां पैदल आने में लगभग पांच दिन लगते हैं। इसलिए खड़ी अथवा बैकुंठी कांवर में जल लाने वाले शहर के भी सभी श्रद्धालु हरिद्वार रवाना हो गए। पटपट सराय में कांवड़ की पोशाकें बनाने वाले चंद्र शेखर ने बताया कि कांवड़ लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.