अलीगढ़, जनवरी 4 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के गांव पिरोडिया में खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे खड़ंजे में गुणवत्ता को दरकिनार कर घटिया ईंटें और सामग्री लगाई जा रही है। इससे निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही जगह-जगह टूट-फूट शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानक नियमों को दरकिनार कर काम करवा रहा है। साथ ही बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा एमएस जय लक्ष्मी कॉन्ट्रेक्टर द्वारा साढ़े तीन किलोमीटर लंबे खड़ंजे का प्रोजेक्ट लिया गया लेकिन पिछले एक माह से चल रहे खड़ंजा निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ठेकेदार से शिकायत की गई लेकिन ठेकेदार बात को टालमटोल करता चला आ रहा था। आज शनिवार को ग्रामीणों का आ...