कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय में चकरोड पर क्षेत्र पंचायत निधि से बनाए जा रहे खड़ंजा को कुछ लोगों द्वारा उजाड़ दिए जाने का आरोप है। देखरेख कर रहे व्यक्ति ने कसया थाने में नामजद तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी धन का नुकसान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। देखरेख करने वाले अहिरौली राय के नंदा छपरा टोला निवासी संजय राव ने बताया कि अहिरौली राय में चकरोड पर क्षेत्र पंचायत निधि से खड़ंजा का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्ण हुए खड़ंजे को अहिरौली राय तथा खोराबर निवासी पांच-छह लोग गोलबंद होकर पहुंचे और खड़ंजा को उजाड़ने लगे। इसकी जानकारी होने पर जब मौके पर पहुंच कर रोका तो वह लोग भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगे। इसके बाद डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.