रुद्रपुर, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। खटीमा सितारगंज रोड पर नई रोडवेज के पास हुंडई शोरूम के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए स्पीड ब्रेकर उखड़ चुके हैं। स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पा रही है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।इसी स्थान पर कई दुर्घटना पूर्व में घटित हुई है तथा कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं।खटीमा से सितारगंज जाते समय हुंडई शो रूम के पास एक रोड बायपास को ओर सितारगंज की ओर जा रही है स्पीड ब्रेकर टूटे होने से वाहन अत्यंत तीव गति से आते है जो सामने से आ रहे वाहन से टकराने की संभावना के कारण दुर्घटना की वजह बनते है। कई सामाजिक और जागरूक लोगों ने लोक निर्माण विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है अन्यथा भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.